Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचबहराइचः घाघरा नदी में डूबकर युवक की मौत

बहराइचः घाघरा नदी में डूबकर युवक की मौत

बहराइच में नदी में कपड़े धोने गया युवक घाघरा नदी में डूब गया। शनिवार को ग्रामीणों ने घाघरा नदी के बौंडी घाट पर एक शव उतराता दिखाई पड़ा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और  नदी से शव बाहर निकलवाया। 

शव की पहचान बौंडी निवासी 26 वर्षीय बच्चू पुत्र दिनेश आर्य के रूप में हुई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मृतक केे परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को दिनेश घर से कपड़ा धुलने नदी के घाट पर गया था, लेकिन घर नहीं लौटा।

 थानाध्यक्ष मनोज कुमार राय ने बताया कि मृतक के भाई मनोज कुमार ने लिखित सूचना दी है कि उनका भाई नदी के घाट पर कपड़ा धोने गया था तभी पैर फिसलने से गहरे पानी में जाकर डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी ।

RELATED ARTICLES

Most Popular