Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबहराइचः गला घोट हत्या कर चकरोड पर फेंकी युवक की लाश

बहराइचः गला घोट हत्या कर चकरोड पर फेंकी युवक की लाश

बहराइच में एक युवक की अज्ञात कातिलों ने गला घोटकर हत्या कर दी। युवक की लाश गांव से लगभग आधा किमी दूर चक रोड पर पड़ी थी। उसके गले में गमछा कसा हुआ था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर लाश परिजनों को सौंप दिया है ।

हरदी थाने के कौलेला गांव से लगभग आधा किमी दूर चक रोड पर रविवार सुबह राहगीरों ने एक युवक की लाश चकरोड पर लाश पड़ी देखी। कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ लग गई। युवक की पहचान कौलेला गांव निवासी 34 वर्षीय पप्पू मिश्रा उर्फ प्रीतम मिश्रा पुत्र जर्नादन मिश्रा के रूप में हुई। शव की पहचान होते ही परिजनों में हाहाकार मच गया है। इसकी सूचना थाने पर दी गई।

रोजी रोटी के लिए वह लंबे समय से पंजाब के जालंधर में रह रहा था। लगभग तीन सप्ताह पूर्व ही वह गांव आया था। उसके आने पर दो दिन पत्नी रही। तीसरे दिन वह मायके चली गई थी। नशे की आदत के चलते वह देर रात  घर लौटता था।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular