Friday, March 27, 2026
Homeमनोरंजनबहन की बर्थडे पार्टी में पति निक के साथ पहुंचीं प्रियंका, वीडियो...

बहन की बर्थडे पार्टी में पति निक के साथ पहुंचीं प्रियंका, वीडियो वायरल

एक्ट्रेस और ”बिग बॉस 17” की फाइनलिस्ट मनारा चोपड़ा ने शुक्रवार रात को अपना 33वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। उनकी बर्थडे पार्टी में उनकी बहन प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनास शामिल हुए। प्रियंका मनारा की ममेरी बहन है। लाल वेस्टर्न ड्रेस में मनारा बेहद खूबसूरत लग रही थीं। बहन के बर्थडे के लिए प्रियंका ने व्हाइट ड्रेस चुनी। निक जोनस सेलिब्रेशन के लिए ट्रांसपेरेंट शर्ट और कैजुअल पैंट में पहुंचे। इन तीनों ने एक साथ पोज दिया। इस बार प्रियंका मस्ती करती नजर आईं।

मनारा, प्रियंका और निक के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन तीनों के साथ चोपड़ा परिवार भी पार्टी में शामिल हुआ। सभी ने मनारा का बर्थडे धूमधाम से सेलिब्रेट किया। यहां मनारा की बहन मिताली भी मौजूद थीं। वीडियो को पैपराजी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

मनारा ने निक और प्रियंका को जन्मदिन समारोह के लिए समय निकालने के लिए धन्यवाद दिया।”प्रियंका दीदी और निक जीजू दोनों आये हैं। परिवार के सदस्यों के आने से जन्मदिन और भी खास हो जाता है। मनारा ने कहा, ”अपने व्यस्त कार्यक्रम से मेरे लिए समय निकालने के लिए मैं उनकी आभारी हूं, आप सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद।”

प्रियंका और निक दोनों दो हफ्ते से भारत में हैं। पहले प्रियंका बेटी मालती के साथ भारत आईं, फिर दो दिन बाद निक भारत आए। दोनों ने नोएडा में अपने परिवार के साथ होली मनाई। इसके बाद अब वे मनारा के बर्थडे के लिए मुंबई आए।

लोकेश चंद्रा/पवन

RELATED ARTICLES

Most Popular