Friday, March 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबहकावे में न आएं मतदाता, विकास के लिए बसपा को करें मतदान...

बहकावे में न आएं मतदाता, विकास के लिए बसपा को करें मतदान : मायावती

लखनऊ (हि.स.)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने ट्वीट कर जनता से अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान की अपील की है। उन्होंने कहा कि मतदाता किसी के बहकावे में न आएं। प्रदेश में विकास के लिए सभी लोग बसपा के पक्ष में मतदान करें।

प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व बसपा प्रमुख मायावती ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि उप्र. निकाय चुनावों के तहत चार मई को होने वाले पहले चरण के मतदान के लिए विरोधी पार्टियों ने साम, दाम, दंड, भेद आदि अनेकों हथकंडों का लगातार इस्तेमाल किया है। लोगों को अपने बहुमूल्य संवैधानिक हक व दायित्व के प्रति वफ़ादार व ईमानदार रहकर ही वोट डालना है।

आगे उन्होंने कहा कि इस चुनाव के लिए भी भाजपा व अन्य विरोधी पार्टियों ने लुभावने वादों, हवा हवाई बातों एवं कागजी दावे करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी हैं। वोटरों को इनके बहकावे में न आकर अपने व अपने क्षेत्र के हित एवं विकास के लिए बसपा उम्मीदवारों को ही वोट दें। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में नगरी निकाय चुनाव के प्रथम चरण का मतदान चार मई को होगा। मंगलवार की शाम पांच बजे प्रथम चरण के होने वाले चुनाव को लेकर प्रचार-प्रसार थम जाएगा।

दीपक वरुण

RELATED ARTICLES

Most Popular