झांसी(हि.स.)। सदर थाना क्षेत्र के अम्बेडकर पार्क के पास खड़ी एक बस में बुधवार की अर्द्धरात्रि करीब 3 बजे अचानक आग लग गई। बस में लगी आग की लपटों को देखकर वहां अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। आनन-फानन इलाकाई लोगों ने घटना की फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल के पहुंचने से पूर्व बस जलकर खाक हो चुकी थी। दमकल की टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल पुलिस मामले में पड़ताल कर रही है।
इस संबंध में सीओ सिटी राजेश राय ने गुरुवार को बताया कि बस में आग लगने का मामला संज्ञान में आया है। लेकिन अभी तक किसी ने मामले में कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
महेश/मोहित
