Tuesday, March 31, 2026
Homeमंडलबस्ती मंडलबस्ती : रंग लाई भाजपा नेता दुष्यंत विक्रम की पहल, सल्टौआ...

बस्ती : रंग लाई भाजपा नेता दुष्यंत विक्रम की पहल, सल्टौआ ब्लाक से एक मात्र निर्विरोध बीडीसी बने विनोद


बस्ती । सल्टौआ गोपालपुर विकास खण्ड क्षेत्र के शिवपुर से पहली बार क्षेत्र पंचायत सदस्य के रूप में विनोद निर्विरोध निर्वाचित किये गये। जनसंघ एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विजयसेन सिंह के पुत्र दुष्यंत विक्रम सिंह के प्रयासों से यह सफलता मिली। सल्टौआ व्लाक में एक मात्र विनोद ही निर्विरोध चुने गये हैं।
निर्विरोध चयन से उत्साहित दुष्यंत विक्रम सिंह ने क्षेत्र पंचायत सदस्य विनोद को फूल माला पहना कर स्वागत करते हुये कहा कि सबके प्रयास से ही यह सफलता मिली है। उनका प्रयास होगा कि यदि सहमति बनी और क्षेत्र पंचायत सदस्यों का सहयोग मिला तो सल्टौआ गोपालपुर व्लाक प्रमुख के चुनाव में निर्णायक हिस्सेदारी हो। कहा कि गांव की सरकार यदि परस्पर सहमति से बने तो विकास की गति और तेज होगी और किसी प्रकार की राजनीतिक वैमनस्यता भी नहीं होगी। नैनीताल, दिल्ली में शिक्षा एवं आकलैण्ड विश्वविद्यालय से परास्नातक दुष्यंत विक्रम सिंह विदेश की नौकरी छोड़ पिता के पद चिन्हों पर भारतीय जनता पार्टी के नेता के साथ ही राजनीति के क्षेत्र में बेहतर बदलाव और जन भागीदारी के लिये सक्रिय हैं। उनका कहना है कि विनोद के परस्पर सहमति के बाद हुये निर्विरोध निर्वाचन से और बेहतर करने का साहस बढा है। प्रयास होगा कि सल्टौआ गोपालपुर विकास खण्ड से समन्वय और सहयोग का नया दौर शुरू हो। दुष्यंत विक्रम सिंह ने कहा कि राजनीति को लेकर आम जन मानस में जो गलत धारणा घर कर गई है उसे तोड़े जाने और विश्वास हासिल करने की जरूरत है। लोकतंत्र को वास्तविक मजबूती तभी मिलेगी जब पढ़े लिखे शिक्षित समाज की भागीदारी बढे। कहते हैं कि युवा परिवर्तन का रथ लेकर आगे बढते हैं। राजनीति के प्रति जन मानस का भरोसा तभी मजबूत होगा जब लोग सेवा का बड़ा उद्देश्य लेकर आयेंगे और जन मानस की जरूरतों पर खरा उतरेंगे। कहा कि उनका प्रयास होगा कि वे लोगों के विश्वास पर खरा उतर

RELATED ARTICLES

Most Popular