Wednesday, January 14, 2026
Homeमंडलबस्ती मंडलबस्ती में 26 जूनियर डॉक्टरों ने दिया त्याग पत्र

बस्ती में 26 जूनियर डॉक्टरों ने दिया त्याग पत्र

बस्ती (हि.स.)। जिले में महर्षि वशिष्ट स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में तैनात 26 जूनियर डॉक्टरों ने सामूहिक रूप से त्याग पत्र प्रधानाचार्य को सौंपा है। 

डॉक्टर सत्य प्रकाश  ने आरोप लगाया है कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश की अवहेलना करते हुए पिछले तीन माह दिसम्बर, जनवरी तथा फरवरी का वेतन रोका गया है। कॉलेज प्रशासन द्वारा जूनियर रेजीडेंट को आवंटित आवास टाईप-2 से जबरन हटाकर नर्सिंग हास्टल में स्थानान्तरित करने का दबाव डाला जा रहा है। कॉलेज प्रशासन द्वारा समय-समय पर जूनियर रेजीडेंट को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है तथा अपशब्द बोले जाते हैं। इन्ही कारणों से 26 डॉक्टरों ने सामूहिक रूप से त्याग पत्र दे दिया है। सभी डॉक्टरों ने जिलाधिकारी से मिलकर अपनी समस्या बताई है। 
जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया कि जूनियर डॉक्टरों का मामला संज्ञान में आया है। उनकी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular