Friday, February 13, 2026
Homeमंडलबस्ती मंडलबस्ती में युवती के परिवार ने प्रेमी के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

बस्ती में युवती के परिवार ने प्रेमी के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

बस्ती (हि.स.)। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र में प्रेमी की हरकत से आहत प्रेमिका के भाई ने फंदे से लटक कर जान दे दी थी। परिवार ने इसका जिम्मेदार प्रेमी को ठहराते हुए सोमवार को उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है।

तहरीर के मुताबिक, परिवार को अपमानित और नीचा दिखाने के लिए प्रेमी ने अपने झूठे प्रेमजाल में युवती को फंसाकर गांव-समाज में अश्लीलता किया। उसके बाद बीते पांच नवम्बर की रात को उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया। इस घटना से प्रेमिका का भाई गहरे सदमे में आ गया और वह अपमान बर्दाश्त नहीं कर पाया। आठ नवम्बर की रात को उसने फांसी लगाकर जान दे दी थी।

इस मामले में युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने प्रेमी बृजेश और अन्य उमेश शुक्ला एवं दिनेश शुक्ला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

महेंद्र/दीपक/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular