Wednesday, January 14, 2026
Homeमंडलबस्ती मंडलबस्ती : महिला से दुष्कर्म मामले में छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बस्ती : महिला से दुष्कर्म मामले में छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बस्ती (हि.स.)। जिले के पैकोलिया थाना क्षेत्र के गड़हाराजा ग्राम में एक महिला से जबरन दुष्कर्म करने की घटना घटी है। इस मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से छह व्यक्तियों के विरूद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है।

पुलिस सूत्रों ने यहां यह जानकारी देते हुए कहा है कि गडहाराजा ग्राम में एक महिला के साथ उसकी अश्लील फोटो खींचकर महिला को डरा धमकाकर उसके साथ छह व्यक्तियों द्वारा दुष्कर्म किया गया है।

पीड़ित की तहरीर पर दया शकंर,रामलखन,विनोद,जगदीश मौर्या,सूरज,रामप्रसाद के विरूद्व धारा 354 क, 354 ग, 376 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular