बस्ती (हि.स.)। मण्डल में 1787 संचालित मदरसों में से 806 मदरसे अवैध पाए गए है। सर्वे के बाद जो तस्वीर उभर कर सामने आई है उसमें बस्ती में 386, संतकबीरनगर में 235, सिद्धार्थनगर में 185 मदरसे बिना मान्यता के अवैध रूप से संचालित होते मिले हैं। आंकड़ों पर नजर दौडाएं तो पूरे प्रदेश में हुए सर्वे के बाद अवैध रूप से संचालित होने वाले मदरसों में बस्ती जिला तीसरे स्थान पर है। पहले स्थान पर मुरादाबाद, दूसरे स्थान पर बिजनौर में अवैध रूप से बिना मान्यता के मदरसों का संचालन होता पाया गया है। बस्ती जिले में 531 मदरसों में से 386 मदरसे अवैध रूप से संचालित पाए गए हैं। मात्र 145 मदरसे ही मान्यता प्राप्त हैं, इनमें से 14 मदरसे एडेड हैं। वैध पाए गए मदरसों में से 122 मदरसे पोर्टल पर अपलोड हैं, जबकि 23 मान्यता प्राप्त मदरसे अभी पोर्टल पर नहीं हैं।
सर्वे में बस्ती जिले के हर्रैया तहसील क्षेत्र में 100, भानपुर में 131,रूधौली में 88, बस्ती सदर तहसील क्षेत्र में 67 मदरसे बिना मान्यता के संचालित होते पाए गए हैं। सर्वे के बाद जिले में अवैध रूप से संचालित मदरसों के आंकड़े बताते हैं कि विकास खण्ड भानपुर तहसील क्षेत्र में सर्वाधिक 131 मदरसे अवैध रूप से चल रहे हैं। विकास खण्ड रामनगर में 85, सल्टौआ गोपालपुर में 43, नगर पंचायत भानपुर में 3 अवैध मदरसे हैं। दूसरे नम्बर पर हर्रैया तहसील में 100 मदरसे बिना मान्यता के संचालित मिले। इनमें विकास खण्ड हर्रैया के 11, विक्रमजोत के 13, परसरामपुर के 30, गौर के 22, कप्तानगंज के 7, दुबौलिया के 7, बभनान नगर पंचायत क्षेत्र के 8, कप्तानगंज नगर पंचायत क्षेत्र के 2 मदरसे शामिल हैं, तीसरे नम्बर पर रूधौली तहसील में 88 मदरसों का बिना मान्यता के अवैध रूप से संचालन होता पाया गया। विकास खण्ड रूधौली में 57, साऊंघाट में 25, नगर पंचायत रूधौली क्षेत्र में 6 मदरसों का अवैध रूप से संचालन होता पाया गया। बस्ती सदर तहसील में 67 मदरसे चिह्नित किए गए। इनमें विकास खण्ड बनकटी में 20, बस्ती सदर में 12, बहादुरपुर में 16, कुदरहा में 7, नगर पालिका बस्ती क्षेत्र में 4, नगर पंचायत बनकटी क्षेत्र में 3, नगर बाजार क्षेत्र में 1, गनेशपुर में 4 मदरसे अवैध रूप से संचालित होते मिले।
संतकबीर नगर जिले में 475 मदरसों में से 235 मदरसे गैर मान्यता प्राप्त मिले हैं। मान्यता प्राप्त 240 मदरसों में से 15 एडेड हैं। इनमें से 187 मदरसे पोर्टल पर अपडेट हैं, जबकि 53 मान्यता प्राप्त मदरसे अभी पोर्टल पर लाॅक नहीं हैं। सिद्धार्थनगर जिले में संचालित 781 मदरसों में से 185 मदरसे बिना मान्यता अवैध रूप से संचालित पाए गए। 596 मदरसे मान्यता प्राप्त है, जिनमें से 16 एडेड हैं। उप निदेशक अल्प संख्यक कल्याण बस्ती मण्डल विजय प्रताप यादव ने बताया कि सर्वेक्षण बाद बस्ती जिले के मान्यता प्राप्त और गैर मान्यता प्राप्त मदरसों का विवरण शासन को प्रेषित किया जा चुका है, जबकि संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर जिलों के विवरण अपूर्ण होने के कारण अभी प्रेषित नहीं किए गए हैं।
महेंद्र
