Saturday, March 7, 2026
Homeमंडलबस्ती मंडलबस्ती: मकान ढहने से दो लोगों की मौत, आठ लोग घायल

बस्ती: मकान ढहने से दो लोगों की मौत, आठ लोग घायल

बस्ती(हि.स.)। जिले में पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश के चलते बेदीपुर बाजार में मोहम्मद अली का मकान शुक्रवार की देर रात गिर गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य लोग घायल हो गए।

मकान गिरा तो उसके अंदर 10 लोग मौजूद थे। सभी लोग मलबे के नीचे दब गए। मलबे के नीचे दबकर तरन्नुम फातिमा (22) पुत्री मोहम्मद अली तथा सना खातून (19) पुत्री मोहम्मद अली की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आठ लोग घायल हो गए। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने मलबे में दबे लोगों को जेसीबी की मदद से बाहर निकाला और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

घायलों में मोहम्मद अली, जैसुन्निशा, अकरम, सबीना, एहसान, जुनैद, तथा जुबैद मौजूद हैं जिनका इलाज जिला चिकित्सालय अयोध्या में चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, मकान पक्की थी। पिछड़ा हिस्सा अत्यधिक गहरा होने के कारण बेसमेंट पर मकान बनी थी। कई दिनों से हो रही बारिश के कारण मकान अचानक गिर गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular