Thursday, March 26, 2026
Homeमंडलबस्ती मंडलबस्ती : बिछुड़े बालक को बाल कल्याण समिति ने माता-पिता को सौंपा,...

बस्ती : बिछुड़े बालक को बाल कल्याण समिति ने माता-पिता को सौंपा, छलके आंसू

बस्ती (हि.स.)। अपने परिजनों से बिछड़कर जालौन पहुंचे 12 वर्षीय बालक को वापस मंगाकर बाल कल्याण समिति ने सोमवार को बालक के माता-पिता को कागजी कार्यवाही के बाद सौंप दिया। बालक को अपने सामने देखकर माता-पिता की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े।

पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के कुष्ठ आश्रम स्टेशन रोड में रहने वाले बब्लू का पुत्र राकेश 02 सितम्बर से गायब हो गया था। बालक के गायब हो जाने से परिजनों का हाल बेहाल था। सोमवार को जब बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रेरक मिश्रा, सदस्य मंजू त्रिपाठी, अजय श्रीवास्तव, गोवर्धन गुप्ता की टीम ने बालक राकेश को उसके पिता बबलू को सौंपा तो उसकी आंखों में खुशी की चमक से आंसू निकल पड़े।

अध्यक्ष प्रेरक मिश्रा ने बताया कि बालक ट्रेन में बोतल बीनने के लिए चढ़ा था। इसी बीच ट्रेन चल दी और वह जालौन पहुंच गया। जिसकी सूचना मिलने पर चाइल्ड लाइन के माध्यम से बालक को वापस मंगाकर कागजी कार्यवाही के बाद माता-पिता को सौंप दिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular