Wednesday, January 14, 2026
Homeमंडलबस्ती मंडलबस्ती : पोखर भिटवा मामले में 12 पुलिसकर्मियों समेत 14 पर मुकदमा...

बस्ती : पोखर भिटवा मामले में 12 पुलिसकर्मियों समेत 14 पर मुकदमा दर्ज

बस्ती (हि.स.) आशिक मिजाज दरोगा दीपक सिंह द्वारा छात्रा को परेशान करने के मामले में रविवार को 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। इनमें 12 पुलिस कर्मी, एक हल्का लेखपाल और दूसरा कानूनगो शामिल है।

पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने मुकदमे की पुष्टि करते हुए बताया कि इस प्रकरण में कुछ 14 लोगों के खिलाफ कोतवाली में एफआईआर दर्ज की गई है। इनमें जो दोषी है, उनमें सब इंस्पेक्टर दीपक सिंह, राजन सिंह, अभिषेक सिंह, आरक्षी संजय कुमार, महिला आरक्षित दीक्षा यादव, नीलम और तत्कालीन महिला थाना प्रभारी निरीक्षक शीला यादव तत्कालीन कोतवाल निरीक्षक रामपाल यादव, आरक्षी आलोक कुमार,पवन कुमार कुशवाहा, अवधेश वर्मा और दो से तीन अज्ञात पुलिस कर्मी हैं। इनके अलावा कानूनगो सतीश और हल्का लेखपाल शालिनी सिंह शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular