बस्ती (हि.स.)। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के चैनपुरवा ओवर ब्रिज के पास शुक्रवार को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। बदमाश लूट की बोलेरो गाड़ी कहीं बेंचने के लिए ले जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें रोका। इस मुठभेड़ में दो बदमाश, दो आरक्षी घायल हो गये हैं।
पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि पुरानी बस्ती थाने की पुलिस और बदमाशों के बीच हुए मुठभेड़ में दो बदमाश सोनू पाण्डेय निवासी पूरे उदई थाना कोतवाली देहात,अभिमन्यु निवासी ग्राम मदेपुर बिहार घायल हो गये है। जबकि दो आरक्षी देवेंद्र निषाद,आदित्य पाण्डेय भी घायल हुए है, सभी घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इनके तीसरे साथी करन पाण्डेय को सही सलामत गिरफ्तार करके इनके कब्जे से दो पिस्तौल चार कारतूस,लूट की बोलेरो बरामद की है। गिरफ्तार बदमाशों का आपराधिक इतिहास जुटाने में पुलिस टीम को लगाया गया है।
गौरतलब है कि बोलेरो लूट की घटना 16 जून को हुई थी। इस सम्बंध में पीड़ित द्वारा तीन अज्ञात लूटेरों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस घटना के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा तीन टीमें लगायी गयी थी।
बस्ती : पुलिस मुड़भेड़ में तीन अपराधी गिरफ्तार, दो पुलिसकर्मी घायल
RELATED ARTICLES
