बस्ती (हि.स.)। परशुरामपुर थाना क्षेत्र स्थित कड़सरा गांव में हुई गोलीकांड में फरार चल रहे एक अभियुक्त को पुलिस ने सोमवार को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। जबकि अन्य चार अभियुक्तों की फैजाबाद से गिरफ्तारी हुई है।
पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि बैजलपुर गांव के पास सोमवार को परशुरामपुर थाना की पुलिस ने मुठभेड़ में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान रोहन सिंह उर्फ चमन सिंह के रूप में हुई है। पुलिस की गोली से वह घायल हुआ है। उससे पूछताछ के बाद पुलिस ने फैजाबाद से उसके सहयोगी राजेश सिंह, निखिल सिंह, कुंदन उर्फ कृष्ण सिंह और संतोष गौड़ को गिरफ्तार किया है। इन लोगों के कब्जे से एक देशी पिस्तौल, दो कारतूस बरामद हुआ है। गिरफ्तार सभी अभियुक्त कड़सरा गोली कांड में फरार चल रहे थे, जिनकी पुलिस सरगर्मी से तलाश में थी।
महेंद्र
