Sunday, February 8, 2026
Homeमंडलबस्ती मंडलबस्ती पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

बस्ती पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

बस्ती (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे बस्ती पहुंचे। उनका हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन में बने हेलीपैड कर उतरा।

मुख्यमंत्री योगी का हेलीपैड पर भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा, विधायक अजय सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, पूर्व विधायक दयाराम चौधरी ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंडलायुक्त सभागार के लिए हुए रवाना। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मण्डलायुक्त सभागार में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। जनप्रतिनिधियों के साथ वार्ता करने के बाद योगी बस्ती मंडल के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।

इसके बाद मेडिकल कॉलेज जाएंगे। मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने के बाद आर्य समाज की ओर से आयोजित स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होंगे। योगी की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है।

जिलाधिकारी ने बताया कि अपराह्न 03.00 बजे से होटल बालाजी प्रकाश, स्टेशन रोड में आर्य समाज बस्ती के स्वर्ण जयंती कार्यक्रम में प्रतिभाग करेगें। इसके बाद 04.10 बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।

महेंद्र/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular