Wednesday, January 14, 2026
Homeमंडलबस्ती मंडलबस्ती : दो जालसाज गिरफ्तार, 5.95 लाख रुपये बरामद

बस्ती : दो जालसाज गिरफ्तार, 5.95 लाख रुपये बरामद

बस्ती (हि.स.)। गौर थाना पुलिस ने दो जालसाजों को रमवापुर पेट्रोल पम्प के पास से गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 05 लाख 95 हजार रुपये बरामद हुए हैं।

पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने गुरुवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि गौर थानाक्षेत्र में भारतीय स्टेट बैंक पर कई दिनों पहले अगनू मास्टर से दो जालसाजों ने आठ लाख रूपये ठगे थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही थी। इसी के तहत पुलिस ने दो जालसाज बाराबंकी के फतेहपुर थाना क्षेत्र स्थित जगदीशपुर निवासी सलीम व अनीश को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 05 लाख 95 हजार रुपये, दो अवैध चाकू और एक मोटर साइकिल बरामद किया गया है।

पुलिस ने दोनो अभियुक्तों के विरूद्व मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया है।

महेंद्र

RELATED ARTICLES

Most Popular