बस्ती (हि.स.)। नगर थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव के पास शनिवार को 17 वर्षीय किशोरी की लाश मिली। परिजनों ने हत्या की आंशका जताई है।
पुलिस के मुताबिक, धौरहरा गांव में रहने वाली 17 साल की किशोरी प्रतिमा की लाश गांव के पास मिली। ग्रामीणों से सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच की। इधर पिता हरिवंश ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी नित्यक्रिया के लिए गई थी। आशंका है कि उसकी हत्या की गई है, लेकिन किसने की है यह नहीं जानते हैं। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।
