लखनऊ (हि.स.)। अलीगढ़ में एक दलित बच्ची का शव मिलने की घटना पर बसपा प्रमुख ने दुख जताया है। इसके साथ सरकार से सही जांच कराकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की अपील की हैं।
मंगलवार को दोपहर को मायावती ने ट्वीट किया कि अलीगढ़ जिले में एक दलित मासूम बच्ची का शव धान के खेत में पड़ा मिला। परिवार वालों ने इसे दुष्कर्म के बाद हत्या का अंदेशा जताया है। यह घटना अति गम्भीर व दुखद है। सरकार इस मामले की सही से जांच कराकर पीड़ित परिवार को ज़रूर न्याय दे, बीएसपी की यह मांग है।
