Friday, April 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबसपा सांसद के ठिकानों पर आयकर का छापा

बसपा सांसद के ठिकानों पर आयकर का छापा

सहारनपुर (हि.स.)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सांसद और मीट कारोबारी हाजी फजलुर्रहमान के आवास एवं अन्य ठिकानों पर आयकर विभाग की इन्वेस्टिगेशन विंग ने मंगलवार को छापेमारी की है। इस कार्रवाई से पूरे जिले में हड़कम्प मचा हुआ है।

सूत्रों की माने तो हरियाणा और अन्य जगहों की टीमों ने सांसद के लिंक रोड स्थित आवास, ढोलीखाल के पुराने आवास, दिल्ली स्थित आवास और पंजाब सहित हरोडा फैक्ट्ररी में एक साथ छापेमारी की है, जो देर शाम तक चलती रही। कार्रवाई के दौरान तीनों मकानों और फैक्टरी की सुरक्षा दर्जनों की संख्या में अर्ध सैनिक बल के साथ स्थानीय पुलिस को तैनात किया गया है। टीम को फजलुर्रहमान के मकानों और ठिकानों पर की जा रही छापेमारी की कार्रवाई में अहम दस्तावेज हाथ लगे। इस दौरान किसी के भी बाहर से अंदर और अंदर से बाहर जाने की पाबंदी है।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular