लखनऊ (हि.स.)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के महासचिव सतीश चन्द्र मिश्रा को उनके मॉल एवेन्यू स्थित घर से लखीमपुर जाने के लिए लखनऊ पुलिस ने रोक दिया। सतीश चंद्र ने कहा कि लखीमपुर के लिए निकलते समय हमें उत्तर प्रदेश की प्रशासन ने रोक दिया है। उन्होंने कहा कि जितना जोर आजमाइश कर लीजिए, आवाज अब दबने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि बिना लिखित आदेश के उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा हमारे घर पर ही हमें जबरन रोका जा रहा है।
इससे पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को भी लखीमपुर जाने से रोक दिया गया। लखनऊ के कौल हाउस में रहने को कहा गया है।
