Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेश बसपा प्रमुख मायावती पार्टी नेताओं संग करेंगी बैठक

 बसपा प्रमुख मायावती पार्टी नेताओं संग करेंगी बैठक

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव में मिली करारी हार की समीक्षा को लेकर बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती थोड़ी देर में बैठक करने जा रही हैं।

यह बैठक माल एवेन्यू स्थित बसपा उप्र राज्य कार्यालय में शुरू होगी। इस बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता, जिला कोआर्डिनेटर और सभी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। बसपा प्रमुख इस बैठक में नगर निकाय चुनाव में मिली करारी हार और आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर एक नयी रणनीति के साथ मैदान में उतरने के लिए पदाधिकारियों से चर्चा करेंगी। बैठक के बाद वह पत्रकारों को भी सम्बोधित करेंगी।

दीपक/बृजनंदन

RELATED ARTICLES

Most Popular