लखनऊ(हि.स.)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शनिवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की 55 सीटों में से 51 सीटों पर उम्मीदवारों की सूची जारी की। इस मौके पर मायावती ने ‘हर पोलिंग बूथ को जिताना है, बसपा को सत्ता में लाना है’ का नारा दिया। मायावती ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि कार्यकर्ता पार्टी को 2007 की तरह सत्ता में लाने में पूरी क्षमता से कार्य करेंगे।
बसपा उम्मीदवारों की सूची में सहारनपुर के बेहट से रईस मलिक, नकुड़ से साहिल खान, सहारनपुर नगर से मनीष अरोड़ा, सहारनपुर सामान्य एससी सीट से अजब सिंह, देवबंद से चौधरी राजेन्द्र सिंह, रामपुर मनिहारन से रविन्द्र कुमार मोल्हू, गंगोह से नोमान मसूद, बिजनौर के नजीराबाद से शाहनवाज आजम, नगीना से ब्रजपाल सिंह, बढ़ापुर से मोहम्मद गाजी, धामपुर से कमाल अहमद, नहटौर से प्रिया सिंह, बिजनौर से रुचिवीरा, चांदपुर से डा.शकील हाशमी, नूरपुर से हाजी जियाउद्दीन अंसारी, मुरादाबाद के कांठ से आफाक अली खान, ठाकुरद्वारा से मुजाहिद अली, मुरादाबाद देहात से अकील चौधरी, मुरादाबाद नगर से इरशाद हुसैन सैफी, कुन्दरकी से हाजी चांदबाबू मलिक, बिलारी से अनिल कुमार चौधरी के नाम शामिल हैं।
सम्भल के चंदौसी से रणविजय सिंह, असमौली से रफातुल्ला उर्फ नेता छ्द्दिा, सम्भल से शकील अहमद कुरैशी, गुन्नौर से फिरोज, रामपुर के स्वार से अध्यापक शंकर लाल सैनी, चमरौव्या से अब्दुल मुस्तफा हुसैन, विलासपुर से रामअवतार कश्यप, रामपुर से सदाकत हुसैन, मिलक से सुरेन्द्र सिंह सागर, अमरोहा के धनौरा से हरपाल सिंह, नौगांव सादात से सादाब खां उर्फ टाटा, अमरोहा से मोहम्मद नावैद अयाज, हसनपुर से फिरेराम उर्फ फिरे सिंह गुर्जर, बदांयू के बिसौली से जयपाल सिंह, सहसवान से हाजी विट्टन मुर्सरत, बिल्सी से ममता शाक्य, बदायूं से राजेश कुमार सिंह, शेखूपुर से मुस्लिम खां, दातागंज से रचित गुप्ता को उम्मीदवार बनाया गया है।
बरेली के बहेड़ी से आसेराम गंगवार, मीरगंज से कुंवर भानू प्रताप सिंह गंगवार, भोजीपुरा से योगेश पटेल, बिथरी चैनपुर से आशीष पटेल, बरेली कैण्ट से अनिल कुमार वाल्मिकी, अविला से लक्ष्मण प्रसाद लोधी, शाहजहांपुर के कटरा से राजेश कश्यप, जलालाबाद से अनिरुद्ध सिंह यादव, तिलहर से नवाब फैजान अली खान, पुवांया से उदयवीर सिंह जाटव, शाहजहांपुर के सर्वेश चंद्र धांधू मिश्रा को उम्मीदवार बनाया गया है।
इससे पहले मायावती ने अपने 66वें जन्मदिन पर 53 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। पहले चरण में 58 सीटों पर 10 फरवरी को मतदान होगा, जबकि दूसरे चरण में 55 सीटों पर 14 फरवरी को मतदान होगा।
शरद
