Tuesday, April 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबसपा ने घोषित किए छह उम्मीदवारों के नाम

बसपा ने घोषित किए छह उम्मीदवारों के नाम

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने गुरुवार को कुछ तब्दीली के साथ छह उम्मीदवारों की सूची जारी की।

बसपा महासचिव मेवालाल ने सूची जारी करते हुए बिजनौर जिले की धामपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए मूलचंद चौहान, मुरादाबाद जिले के कुंदरकी क्षेत्र के लिए मोहम्मद रिजवान, बरेली जिले के नवाबगंज सीट से युसूफ खान, फरीदपुर सीट से शालिनी सिंह, बरेली जिले की बरेली सीट के लिए वृह्नानन्द शर्मा और शाहजहांपुर जिले के ददरौल सीट से चंद्रकेतु मौर्या को उम्मीदवार बनाया गया है।

शरद

RELATED ARTICLES

Most Popular