Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबसपा नेता लालाराम पर लगे आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग

बसपा नेता लालाराम पर लगे आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग

बसपा नेताओं ने एसएसपी को सौंपा ज्ञापन

झांसी हि .स.)। सोमवार को बहुजन समाज पार्टी के एक बड़े नेता पर अपहरण और बलात्कार का आरोप लगने का मामला सोशल मीडिया में आया तो बसपा नेताओं में हड़कंप मच गया और चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। वही मंगलवार को बसपाइयों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर नेता पर दर्ज मामले की निष्पक्षता से जांच कराने की मांग की गई।

बसपा जिलाध्यक्ष जयपाल अहिरवार के नेतृत्व में बसपा नेताओं ने मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिए ज्ञापन में बताया कि मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी लालाराम अहिरवार पर युवती द्वारा जो अपहरण और बलात्कार का मामला दर्ज कराया गया है, वह राजनैतिक षड्यंत्र के तहत झूठा मामला दर्ज कराया गया है। उन्होंने बताया कि जिस जगह युवती ने बंधक बनाने का आरोप लगाया है उस जगह के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच की जाए तो स्थिति स्वत: स्पष्ट हो जायेगी। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि लाला राम पर दर्ज मामले की निष्पक्षता से जांच कराई जाए और दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाये। साथ ही जांच पूरी न होने तक लालाराम की गिरफ्तारी न की जाए। इस दौरान पूर्व विधायक कैलाश साहू, रविकान्त मौर्य समेत एक दर्जन बसपाई मौजूद रहे।

महेश

RELATED ARTICLES

Most Popular