Thursday, March 5, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाबसपा नेता पप्पू सिंह परास ने थामा भाजपा का दामन

बसपा नेता पप्पू सिंह परास ने थामा भाजपा का दामन

गोंडा। बहुजन समाज पार्टी के कद्दावर नेता और तरबगंज विधानसभा से पूर्व विधान सभा प्रत्याशी इंद्र बहादुर सिंह उर्फ पप्पू सिंह परास ने गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। नीला झंडा छोड़कर गुरुवार श्री सिंह ने भगवा चोला ओढ़ लिया।
इसी के साथ उनके छोटे भाई पूर्व जिला पंचायत सदस्य व पूर्व जिला योजना समिति के सदस्य राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू सिंह व अन्य दर्जनों समर्थक भी भाजपा में शामिल हुए।
भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष सूर्य नरायन तिवारी, तरबगंज विधायक प्रेम नरायन पाण्डेय और संगठन के कई अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे। बता दें पप्पू सिंह परास का नाम अभी तक बहुजन समाज पार्टी के कद्दावर नेताओं में शुमार था। 2017 के विधान सभा के चुनाव में वो पार्टी के टिकट पर तरबगंज विधान सभा से प्रत्याशी भी रह चुके हैं। तरबगंज विधानसभा में तरबगंज और बेलसर ब्लाक में श्री सिंह का खासा प्रभाव माना जाता है।

वजीरगंज प्रमुख प्रतिनिधि पंकज सिंह भी भाजपा के हुए : बसपा नेता पप्पू सिंह परास के साथ ही समाजवादी पार्टी के नामी नेता और वजीरगंज प्रमुख प्रतिनिधि आत्म प्रकाश सिंह उर्फ पंकज सिंह ने भाजपा का झंडा थाम लिया। वजीरगंज क्षेत्र श्री सिंह के घराने की जबरदस्त पकड़ मानी जाती है। भाजपा अब सपा के बड़े नेताओं को अपने पाले में लाकर पंचायत चुनाव में बड़ा उलटफेर करने के मूड में दिख रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular