Monday, April 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबसपा नेता ने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थामा

बसपा नेता ने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थामा

– बसपा की सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की बात अब बेमानी : विनोद त्यागी

गाजियाबाद (हि.स.)। बहुजन समाजवादी पार्टी(बसपा) के नेता पूर्व पार्षद विनोद त्यागी व सिहानी गांव के वर्तमान पार्षद दीपक त्यागी ने बुधवार को अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा। सभी ने महानगर भाजपा कार्यालय पहुंचकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और सरकार की नीतियों को देश हित में बताया। इस मौके पर भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, प्रदेश के राज्यमंत्री अतुल गर्ग, विधायक सुनील शर्मा व महापौर आशा शर्मा सभी का गर्मजोशी से स्वागत किया।

महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने सदस्यता ग्रहण कराने के बाद अपने संबोधन में कहा कि भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर अन्य दलों के लोग भाजपा में लगातार शामिल हो रहे हैं। इसी कड़ी में आज बसपा के इन दोनों नेताओं ने पार्टी को ज्वाइन किया है, जिससे भाजपा के परिवार को और मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर दोनों बसपा नेताओं ने कहा कि अब बहुजन समाज पार्टी में ‘सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय’ की बात बेमानी हो चुकी है। जनता से किए वायदों को लेकर बसपा कभी गंभीर नहीं रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के नेतृत्व में लगातार जनहित की योजनाएं लाई जा रही हैं, जिनसे ना केवल पिछड़ा वर्ग बल्कि दलित शोषित और वंचित वर्ग के लोगों अधिक लाभ मिल रहा है। उज्जवला योजना तथा जनधन खाता जैसी योजनाओं से खास तौर पर गरीब परिवारों को अधिक लाभ मिला है। इन दोनों ज्वानिंग में विशेष तौर पर युवा नेता नितिन त्यागी की अहम भूमिका रही।

इस अवसर पर राकेश त्यागी,डॉक्टर सुशील त्यागी, अशोक त्यागी, राहुल त्यागी, समेत सैकडों की तादाद में बसपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा में शामिल होने की घोषणा की।

RELATED ARTICLES

Most Popular