Sunday, February 22, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबसपा नेता अनुपम को लेकर अधिवक्ताओं ने पुलिस को कचहरी में नहीं...

बसपा नेता अनुपम को लेकर अधिवक्ताओं ने पुलिस को कचहरी में नहीं घुसने दिया

फर्रुखाबाद (हि.स.)। बसपा नेता अनुपम दुबे को लेकर गुरुवार को जिला बार एसोसिएशन और पुलिस में मोर्चा बंदी रही। बार एसोसिएशन के अधिवक्ता कचेहरी के तीनों गेटों पर मुस्तैद रहें। कुछ पुलिस कर्मियों नें भीतर जानें का प्रयास किया तो उनसे अधिवक्ताओं की नोक-झोंक हुई।

कचेहरी में मुख्य द्वारा पर बार एसोसिएशन के महासचिव संजीब पारिया, अनुशासन समिति के सदस्य अधिवक्ता दीपक द्विवेदी आदि अधिवक्ताओं के साथ डटे रहें। पुलिस एक किनारे मूक दर्शक बनकर खड़ी रही। कुछ पुलिस कर्मियों नें भीतर जानें का प्रयास किया तो उन्हें अधिवक्ताओं के भारी विरोध का सामना करना पड़ा।

जिला बार एसोसिएशन की जिला प्रशासन के खिलाफ कलम बंद हड़ताल पिछले सात दिन से चल रही है। इससे पहले बार एसोसिएशन ने डीएम-एसपी का पुतला फूंकनें, बुद्धि-शुद्धि हवन का आयोजन किया। वहीं, मौन-जुलूस के साथ डीएम-एसपी को सम्बोधित ज्ञापन भी सौंपा जा चुका है। गुरूवार को हड़ताल कर रहे अधिवक्ताओं को न्यायालय परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया। न्यायालय परिसर के अंदर किसी भी रिमांड वाहन को जानें की इजाजत नही थी। गेट नंबर दो पर जिला बार एसोसिएशन के संयुक्त सचिव राजेंद्र सिंह यादव, देवेंद्र सिंह यादव, शेर सिंह यादव व अनिल पाल अधिवक्ता डटे रहे। हड़ताल के चलते न्यायालय का कार्य भी पूरी तरह से प्रभावित रहा। अधिवक्ताओं की हड़ताल अभी जारी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular