– डा. रणविजय सिंह एडवोकेट को मुरादाबाद व बरेली मंडल के और निर्मल सागर मुरादाबाद मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी बने
मुरादाबाद (हि.स.)। बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन में परिवर्तन किया। बसपा सुप्रीमो द्वारा जारी फोल्डर के अनुसार मुरादाबाद निवासी डाॅ. रणविजय सिंह एडवोकेट को मुरादाबाद मंडल व बरेली मंडल का मुख्य सेक्टर प्रभारी बनाया गया है।
उनके साथ दोनों मंडलों पर सतपाल पीपला (मेरठ) और सूरज सिंह (अलीगढ़) को लगाया गया है। इसके साथ ही मुख्य सेक्टर प्रभारी के रूप में मुरादाबाद मंडल की जिम्मेदारी निर्मल सिंह सागर एडवोकेट को सौंपी गई है। उनके साथ जाफर मलिक (गजरौला) को भी लगाया गया है।
नई जिम्मेदारी मिलने के बाद डा. रणविजय सिंह और निर्मल सिंह सागर ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी का परचम लहरेगा। प्रदेश की जनता आशा भरी निगाहों से पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ओर से देख रही हैं।
निमित जायसवाल/सियाराम
