Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेश बसपा जिलाध्यक्ष पर टिकट दिलाने के नाम पैसे लेने का आरोप

 बसपा जिलाध्यक्ष पर टिकट दिलाने के नाम पैसे लेने का आरोप

-कार्यकर्ता ने खुद पर छिड़का ज्वलनशील पदार्थ

गाजियाबाद (हि.स.)। टिकट कटने की आशंका से आहत बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के एक कार्यकर्ता ने पार्टी जिला अध्यक्ष के घर के सामाने हंगामा किया। पार्षद का टिकट मांग रहे कार्यकर्ता का बसपा के प्रभारी वे जिलाध्यक्ष के घर के बाहर हंगामे का वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो गुरुवार देर रात का बताया जा रहा है। इसके बाद पार्टी संगठन भी सकते में है।

कार्यकर्ता ने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डाल लिया। वीडियो में यह कार्यकर्ता आरोप लगाता दिख रहा है कि है टिकट के लिए उससे आरोपितों ने ढाई लाख रुपये एडवांस में लिए थे, बाकी टिकट का सौदा साढ़े छह लाख में हुआ था। अब उसका टिकट काटा जा रहा है। उसके साथ अन्याय है। वह इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। यदि उसका टिकट कटा तो खुदकुशी कर कर लेगा। इस दौरान वह आग लगाने के लिए अपने साथियों से माचिस मांग रहा है।

हंगामा करने वाला व्यक्ति लोनी निवासी आदर्श नामक युवक बताया जा रहा है। उक्त जगह तनुश्री अपार्टमेंट बतायी जा रही है।

फरमान

RELATED ARTICLES

Most Popular