Monday, March 2, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचबसपा जिलाध्यक्ष ने लिखाया कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष पर मुकदमा

बसपा जिलाध्यक्ष ने लिखाया कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष पर मुकदमा

बसपा सुप्रीमो के विरुद्ध आपत्तिजनक पोस्ट करने का आरोप

संवाददाता

बहराइच। बसपा सुप्रीमो पर फेसबुक में आपत्तिजनक पोस्ट मामले को लेकर कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष शेख जकारिया शेखू पर कोतवाली नगर में केस दर्ज हो गया है। बसपा जिलाध्यक्ष ने शुक्रवार को कोतवाली में नामजद तहरीर दी थी। इस प्रकरण के बाद दोनों दलों में उबाल आ गया है। नगर कोतवाली के काजीपुरा निवासी शेख जकारिया शेखू लम्बे समय तक कांग्रेस के नगर अध्यक्ष रह चुके हैं। शुक्रवार की रात उनकी फेसबुक आईडी से बसपा सुप्रीमों पर आपत्तिजनक पोस्ट की गई थी। शुक्रवार की रात पोस्ट वायरल होते ही बसपा खेमे में उबाल आ गया। बसपा जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार गौतम ने इसे गंभीरता से लिया। शुक्रवार देर शाम उन्होंने अपनी पार्टी के अन्य पदाधिकारी के साथ एसपी से मुलाकात कर नामजद तहरीर दी। एसपी के निर्देश पर शेख जकरिया शेखू के विरुद्ध कोतवाली में आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। नगर कोतवाल आरपी यादव ने बताया आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। तहकीकात की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular