Monday, April 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबसपा के पूर्व विधायक समेत आठ नेता भाजपा में शामिल

बसपा के पूर्व विधायक समेत आठ नेता भाजपा में शामिल

लखनऊ (हि. स.)। भारतीय जनता पार्टी अभियान चलाकर दूसरे दलों के नेताओं को पार्टी में शामिल करा रही है। मंगलवार को भी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर बसपा के पूर्व विधायक समेत आठ नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर प्रदेश भाजपा ज्वाॅइनिंग कमेटी के चेयरमैन डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेई, डॉ. दिनेश शर्मा समेत अन्य महत्वपूर्ण लोग उपस्थित रहे।

सहारनपुर से बसपा के पूर्व विधायक जगपाल सिंह, बलिया के बसपा नेता छट्ठू राम ने भी भाजपा ज्वाॅइन किया है। 2012 में वह बलिया जिले की बेल्थरा विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी रहे हैं। उन्हें 47 हजार मत मिले थे। नगर पालिका परिषद बलिया के चेयरमैन अजय कुमार, अभिज्ञा हार्ट केयर एंड सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल महाराजगंज की निदेशक नवनीता पटेल, समाजवादी पार्टी युवजन सभा के नेता राणा दिनेश प्रताप सिंह, देवरिया के समाजवादी पार्टी के नेता अमरेश कुमार सिंह, मऊ के आर.बी निषाद, कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पूर्व संगठन प्रभारी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी, शैलेंद्र सिंह पप्पू, राहुल देव बारी और योगेंद्र सिंह राठौर ने भारतीय जनता पार्टी ज्वाॅइन किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular