Sunday, April 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सहित सैकड़ों कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सहित सैकड़ों कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

पीलीभीत(हि.स.)। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह के नेतृत्व में बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व बरेली मडंल के कॉर्डिनेटर मुनेंद्र पाल सागर सहित सैकड़ों की संख्या में बुधवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करायी।

इस दौरान भाजपा विधायक ने बसपा पर वार करते हुए कहा कि वर्षों से लगातार बसपा में मेहनत से काम करने वाले पूर्व जिलाध्यक्ष सहित उनके कार्यकर्ताओं को सम्मान न मिलने पर भाजपा की योगी सरकार की नीतियों व कार्यकर्ताओं का ‘सबका साथ सबका विकास’ के नारे के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है, उसी को लेकर बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाजपा में शामिल होकर 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाकर एक बार फिर से भाजपा सरकार बना कर प्रदेश में विजय तिलक का परचम लहराने का काम करेंगे।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, बसपा छोड़कर आए पूर्व जिलाध्यक्ष मुनेंद्र पाल सागर, ऋतुराज पासवान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।

विक्रान्त

RELATED ARTICLES

Most Popular