Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबसपा के जिला पंचायत सदस्य का वीडियो वायरल, पांच लाख देकर बसपा...

बसपा के जिला पंचायत सदस्य का वीडियो वायरल, पांच लाख देकर बसपा से लिया टिकट

बाराबंकी(हि.स.)। जनपद में बसपा के जिला पंचायत सदस्य डॉ. उमाशरण वर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो में वे साफ-साफ कहते हुए नजर आ रहे है पांच लाख रुपये देकर बसपा से डीडीसी का टिकट लिया है। जहां वोट नही मिला वहां काम नहीं। यह वीडियो वायरल होने पर बसपा पार्टी में हड़कम्प मच हुआ है।

बाराबंकी की मसौली तृतीय से बसपा के जिला पंचायत सदस्य डॉ. उमाशरण वर्मा का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जो उनके लिए और उनकी पार्टी के लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है। इस वायरल वीडियो में जिला पंचायत सदस्य सीधा पार्टी पर आरोप लगा रहे है कि पांच लाख रुपये देकर पार्टी से टिकट लाये है। संविधान में बाबा साहब और बाद में मान्यवर कांशीराम जी ने कहा था कि जो कौम बिक जाती है वह आगे नही बढ़ सकती तुम लोग चुनाव में बिक गए इस लिए जब तुमने वोट नही दिया तो काम मांगने का अधिकार खो दिया।

बसपा नेता ने कहा कि पांच लाख देकर टिकट इसलिए पार्टी ने दिया था कि दलित वोट मिलेंगे मगर तुम लोग कहीं और ही बिक गए। यह सारी बाते किसी ने फोन पर रिकार्ड कर ली और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। नेता ने काम मांगने वाले युवक के साथ अभद्रता करते हुए कहा कि मुझको संविधान न सिखाओ हमसे ज्यादा तुम्हे पता नही है। हालांकि इस मामले में अभी तक बसपा नेता की ओर कोई भी बचाव पक्ष सामने नहीं आया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular