Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबसपा उम्मीदवार शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने हार स्वीकारा

बसपा उम्मीदवार शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने हार स्वीकारा

बोले, जो भी जीते आजमगढ़ का विकास करें

आजमगढ़(हि.स.)। आजमगढ़ लोकसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने अपनी हार स्वीकार कर ली है। वे मतगणना केन्द्र से बाहर निकले और उन्होंने कहा कि जनता ने आर्शीवाद जरूर दिया, लेकिन हम जीत के आकड़े तक नहीं पहुंच सके।

बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार शाह आलम पूरे दिन मतगणना केन्द्र में बैठे रहे और बीच-बीच में वे मतगणना के एक टेबल से दूसरे टेबल तक जाते रहे। लेकिन वे सुबह से तीसरे पायदान पर चल रहे थे। वे करीब साढे़ तीन बजे मतगणना केन्द्र से बाहर निकले। इस दौरान उन्होंने अपनी हार स्वीकार करते हुए कहा कि जो जीत का आकड़ा था हम वहां तक नहीं पहुच सके, लेकिन जनता ने जो आर्शीवाद दिया है उसका शुक्रगुजार हूं।

उन्होंने कहा कि जो भी उम्मीदवार यहां से जीत हासिल करें वह आजमगढ़ के विकास का ध्यान दें, जो पहले हुआ वह अब न हो। शाह आलम ने कहा कि यहां जो अन्य लोग लड़ रहे थे उनके पास काफी सपोर्ट था, लेकिन हम अकेले ही चुनाव लड़ रहे थे। प्रतिदिन धूप में दस से बीस किलोमीटर चलते थे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 के आम चुनाव में हम मजबूती के साथ वापस आयेंगे।

राजीव

RELATED ARTICLES

Most Popular