Saturday, March 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबसपा अध्यक्ष मायावती ने मुसलमानों को आरक्षण की वकालत की

बसपा अध्यक्ष मायावती ने मुसलमानों को आरक्षण की वकालत की

-प्रधानमंत्री मोदी के बयान पर बसपा प्रमुख मायावती ने दी प्रतिक्रिया

लखनऊ (हि.स.)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने मुसलमानों को आरक्षण की वकालत की है। प्रधानमंत्री मोदी के एक बयान को आधार बनाकर मायावती ने कहा कि भाजपा को मुसलमानों को आरक्षण को विरोध बंद करना चाहिए। साथ ही देश भर की भाजपा सरकारों को मुसलमानों के लिए आरक्षण की व्यवस्था लागू करनी चाहिए।

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भोपाल दौरे के दौरान यूनिफार्म सिविल कोड और पसमांदा मुसलमानों पर दिए गए बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

मायावती ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से दो ट्वीट किए हैं। ‘‘ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भोपाल में बीजेपी के कार्यक्रम में सार्वजनिक तौर पर यह कहना कि भारत में रहने वाले 80 प्रतिशत मुसलमा ’पसमांदा, पिछड़े, शोषित’ हैं। यह उस कड़वी जमीनी हकीकत को स्वीकार करना है, जिससे उन मुस्लिमों के जीवन सुधार के लिए आरक्षण की जरूरत को समर्थन मिलता है।

दूसरे ट्वीट में कहा कि अतः अब ऐसे हालात में बीजेपी को पिछड़े मुस्लिमों को आरक्षण मिलने का विरोध भी बंद कर देने के साथ ही इनकी सभी सरकारों को भी अपने यहां आरक्षण को ईमानदारी से लागू करके तथा बैकलॉग की भर्ती को पूरी करके यह साबित करना चाहिए कि वे इन मामलों में अन्य पार्टियों से अलग हैं। उल्लेखनीय है कि भाजपा धर्म के आधार पर आरक्षण का विरोध करती आ रही है।

दीपक/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular