Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबलिया : 75 लाख के गबन का आरोपित सहकारी बैंक का कर्मी...

बलिया : 75 लाख के गबन का आरोपित सहकारी बैंक का कर्मी गिरफ्तार

– 2015 में छात्रवृत्ति की धनराशि के गबन का दर्ज था मुकदमा

बलिया (हि.स.)। 75 लाख रुपये के गबन का आरोपित को ईओडब्ल्यू ने नरही पुलिस की मदद से मंगलवार को भरौली से धर दबोचा। इस पर 2015 में थाना उभांव में धारा 409/120 बी के तहत मुकदमा दर्ज था। देर शाम को उसे जेल भेज दिया गया।
नरही थाना के निरीक्षक ज्ञानेश्वर मिश्रा ने बताया कि अभियुक्त सुखपुरा थाना के ग्राम भरखारा ग्राम निवासी हीरामन राम को सहकारी बैंक भरौली से गिरफ्तार किया गया। इसमें वाराणसी से आए आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन के निरीक्षक शिवाकान्त तिवारी भी अपनी टीम के साथ थे। उन्होंने बताया कि वर्ष 2015 में बच्चों की छात्रिवृत्ति के 75 लाख गबन का आरोप हीरामन पर था। इस मामले में कई अन्य अभियुक्त पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular