Saturday, March 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबलिया : होली के दिन किशोरी की हत्या, खेत में मिली...

बलिया : होली के दिन किशोरी की हत्या, खेत में मिली लाश

बलिया (हि. स.)। होली के दिन ही बंसडीहरोड थाना क्षेत्र के सरांक रोहुआ में एक 16 वर्षीय लड़की की गला काटकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक डा. विपिन ताडा भी मौके पर पहुंचे। पुलिस  मामले की छानबीन में जुट गई ।
सोमवार को दोपहर साढ़े तीन बजे के करीब किसी ने सराक गांव के बाहर गेहूं के खेत में एक किशोरी की लाश पड़ी देखी। उसके शरीर पर आधे कपड़े थे। मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई और लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने लाश की शिनाख्त सिंधू पुत्री बबन राजभर के रूप में की। मौके पर पुलिस अधीक्षक के साथ गई फारेंसिक टीम ने नमूने एकत्रित करते हुए एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular