बलिया (हि. स.)। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 15वीं पुण्यतिथि पर शुक्रवार को जिले से लेकर दिल्ली स्थित उनकी समाधि तक लोगों ने श्रद्धा के फूल चढ़ाए और महान समाजवादी नेता को याद किया। इस अवसर पर जिला अस्पताल में मरीजों में फल भी वितरित किए गए।
नई दिल्ली में उनकी समाधि जननायक स्थल पर चंद्रशेखर के सहयोगी रहे डीवाई पाटिल और राज्यसभा सांसद और पूर्व प्रधानमंत्री के पुत्र नीरज शेखर ने अपनी पत्नी और बेटियों के श्रद्धा सुमन अर्पित किए। वहीं, कलक्ट्रेट स्थित चंद्रशेखर उद्यान में पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। यहां चंद्रशेखर के अनुयायियों का स्वागत एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू ने किया, जबकि चंद्रशेखर नगर स्थित पूर्व प्रधानमंत्री के आवास ”झोपड़ी” पर भी गोष्ठी एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। इसमें वक्ताओं ने चन्द्रशेखर के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके अनुभवों को अपने जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता पर बल दिया। यहां भाजपा नेता नागेन्द्र पांडेय ने कहा कि चन्द्रशेखर का मानना था कि राजनीति हाशिए पर खड़े व्यक्ति की सेवा करने का साधन है, न कि सत्ता प्राप्त करने का साधन। सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि चन्द्रशेखर देशहित के आगे सत्ता को कुछ नहीं समझते थे। अन्य वक्ताओं में मानवेन्द्र विक्रम सिंह जिला पंचायत सदस्य, अश्वनी सिंह लिटिल, प्रदीप सिंह महामंत्री मंत्री भाजपा, संजय मिश्रा, धर्मवीर सिंह, पुना सिंह, अरुण सिंह बंटू, रणजीत मिश्र, अभिषेक सोनी, मिठाई लाल भारती, राजेश गुप्ता, संजीव कुमार गुप्ता डम्पू, राजेश सिंह, धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, हंसनाथ राम, राकेश सिंह टिंकू, सुधीर मौर्य, अरविंद सिंह, रंजना राय, सोनी तिवारी, जयप्रकाश सिंह, पूर्व प्रधान, चिंटू सिंह पूर्व प्रधान, दिनेश राय, उपेन्द्र राय, पशुपति नाथ सिंह, ब्रजेश कुमार सिंह, अरुण सिंह, तुषार सिंह,सर्वदमन जायसवाल, अजय सिंह, पीयूष चौबे प्रदेश कार्यसमिति, संतोष वर्मा , प्रवीण सिंह कांकुड़ी पूर्व प्रधान, संतोष सिंह, संजय सिंह ,मनोज शर्मा, अजीत सिंह आदि थे। कार्यक्रम का संचालन उपेन्द्र सिंह सचिव चन्द्रशेखर मैराथन समिति तथा सभी आगंतुकों के प्रति धर्मवीर सिंह पूर्व प्रधान ने आभार व्यक्त किया।
पंकज
