लड़की का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म में शामिल सलमान पर हुई थी गैंगस्टर की कार्रवाई
बलिया (हि. स.)।अपहरण कर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी सलमान खान पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। पच्चीस हजार के इनामी अपराधी सलमान खान को रिवाल्वर व कारतूस के साथ पुलिस ने सोमवार रात में दबोचा। इसका खुलासा पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा ने मंगलवार को किया।पुलिस अधीक्षक के अनुसार 25 हजार का इनामिया गैंगेस्टर सलमान खान पुत्र अख्तर खान निवासी पुरानी कोट पर रसड़ा थाने पर बलात्कार व आर्म्स एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं। इस पर बीते साल चार अगस्त को रसड़ा थाना के लखुआ गांव के बन्धे के किनारे मऊ जिले की रहने वाली एक लड़की को ई-रिक्शे से ले जाकर सलमान खान व चार अन्य लड़कों ने सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगा था। इस सनसनीखेज मामले में रसड़ा थाने में धारा 376 डी व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना की गम्भीरता को देखते हुए चारों के विरुद्ध 23 मार्च को गैगेंस्टर की कार्रवाई रसड़ा के प्रभारी निरीक्षक नागेश उपाध्याय ने की थी। जिसके बाद से ही सलमान खान लगातार फरार चल रहा था।
पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा ने बताया कि अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार, क्षेत्राधिकारी रसड़ा एसएन वैश के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक नागेश उपाध्याय की टीम ने सलमान खान को सोमवार रात करीब नौ बजे रामलीला मैदान से गिरफ्तार किया गया। तलाशी ली गई तो उसके पास से 32 बिर की एक रिवाल्वर व दो जिन्दा कारतूस बरामद हुए। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसआई प्रमोद कुमार सिंह, एसआई राजकपूर सिंह, सिपाही परमेश्वर यादव, दीपू यादव व कृष्ण कुमार यादव भी शामिल थे।
बलिया : सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी 25 हजार का इनमिया सलमान खान गिरफ्तार
RELATED ARTICLES
