बलिया(हि.स.)। सगे भाइयों ने अपने ही पिता को मौत के घाट उतार दिए जाने की घटना से सनसनी फैल गई। सम्पति के बंटवारे को लेकर यह विवाद हुआ था।
सहतवार थाना के स्थानीय कस्बे की दलित बस्ती में मोतीचंद का परिवार रहता है। उन्होंने चार पुत्रों में सम्पति का बंटवारा कर दिया था। जिसको लेकर उनके दो पुत्रों को आपत्ति थी। रविवार को उनके विवाद इतना बढ़ गया कि पुत्रों के हमले से मोतीचंद घायल हो गए। जिन्हें पुलिस जिला अस्पताल लेकर गई। जहां सोमवार को इलाज के दौरान मोतीचंद(75) की मौत हो गई।
अपर पुलिस अधीक्षक डीपी तिवारी ने बताया कि सम्पति के बंटवारे को लेकर भाइयों में विवाद था। उन्होंने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शीघ्र ही उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पुत्रों द्वारा पिता की हत्या से इलाके में लोग हतप्रभ हैं।
एन पंकज/राजेश
