बलिया (हि.स.)। महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने वालों में एक और नाम जुड़ गया है। वह नाम है सपा नेता पूर्व मंत्री नारद राय का। उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे जिला पंचायत अध्यक्ष पद के नामांकन के लिए जुटे पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते वक्त महिलाओं के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते दिख रहे हैं।
वायरल वीडियो के अनुसार समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शनिवार को कार्यकर्ताओं का हुजूम था। मौका था, जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी आनंद चौधरी के नामांकन का। नामांकन से पहले पूर्व मंत्री नारद राय कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 2017 में भाजपा ने झूठ बोलकर प्रदेश में सरकार बना ली थी। इसी बीच बैंड बाजा वाले बैंड बजा देते हैं। इसी पर नारद राय ने बैंड बाजा वालों को लेकर ऐसे शब्द का इस्तेमाल किया जो गाली मानी जाती है। उन्होंने बैंड बाजा बजा रहे बैंड पार्टी को गाली देकर बंद करवाने को कहा। नारद राय जब यह सब बोल रहे थे, सभा में उनके करीब ही एक महिला नेता भी मौजूद थी। पूर्व विधायक संग्राम सिंह यादव समेत अन्य बड़े नेता भी थे।
गौरतलब है कि, सपा के जिला पंचायत अध्यक्ष उम्मीदवार आनंद चौधरी पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी के पुत्र हैं। हाल ही में अम्बिका ने बसपा से इस्तीफा दिया है।
बलिया : सपा नेता नारद राय की महिलाओं को लेकर फिसली जुबान, वायरल हो रहा वीडियो
RELATED ARTICLES
