Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबलिया : वैक्सिनेशन की रफ्तार बढ़ाने के लिए कमिश्नर ने थपथपाई डीएम...

बलिया : वैक्सिनेशन की रफ्तार बढ़ाने के लिए कमिश्नर ने थपथपाई डीएम की पीठ

– मंडलायुक्त ने किया जिला चिकित्सालय का निरीक्षण

बलिया (हि. स.)। जिले में सुस्त पड़ी कोविड वैक्सिनेशन की चाल को तेज करने के लिए आजमगढ़ कर कमिश्नर विजय विश्वास पंत ने जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह की जमकर सराहना की। वह गुरुवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण करने के लिए आए थे।

मंडलायुक्त ने जिला अधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह की प्रशंसा करते हुए कहा कि जब से उन्होंने जिले का पदभार ग्रहण किया है तब से वैक्सीनेशन में काफी तेजी से प्रगति हुई है। लोगों ने उनकी बातों को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन का सहयोग किया और अपना टीकाकरण करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनपद में 21 जनवरी तक पहले वैक्सीनेशन का 95 प्रतिशत और दूसरे वैक्सीनेशन का 75 प्रतिशत का लक्ष्य पूरा हो जाएगा।

इसके पहले मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह के साथ आज जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने डॉक्टरों और संबंधित कर्मचारियों से चिकित्सा संबंधी जानकारी ली। उन्होंने छोटे बच्चों के लिए निर्मित पीकू वार्ड का भी निरीक्षण किया। इस वार्ड में लगे उपकरणों की भी जानकारी सीएमओ नीरज कुमार पांडे और संबंधित अधिकारियों से ली।

चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिया की कोरोना काल की तीसरी लहर में चिकित्सालयों की साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए और लोगों को कोविड का टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया जाए। साथ ही इस बात का ध्यान रखा जाए कि लोग कोरोना गाइडलाइन का पालन करते रहें।

कहा कि कोरोना की रोकथाम के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है। युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि उन लोगों को वैक्सीनेशन में में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए और लोगों को टीकाकरण कराने के लिए जागरूक करना चाहिए।

पंकज

RELATED ARTICLES

Most Popular