Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबलिया में 8 को होगा रामायण कॉन्क्लेव

बलिया में 8 को होगा रामायण कॉन्क्लेव

– ”रामकथा में होंगे भातृप्रेम” विषयक गोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रम

बलिया (हि. स.)। प्रदेश के 17 जिलों में रामायण काॅन्क्लेव का आयोजन होगा। इसमें बलिया भी शामिल है। यहां रामायण कॉन्क्लेव का भव्य आयोजन आठ सितम्बर को कलेक्ट्रेट स्थित गंगा बहुउद्देश्यीय सभागार में होगा। इस अवसर पर ”रामकथा में भातृप्रेम” विषयक गोष्ठी और तमाम सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

रामायण कॉन्क्लेव को भव्यता प्रदान करने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में तैयारियों पर चर्चा हो चुकी है। यह कार्यक्रम दिन में 11 बजे से रात्रि नौ बजे तक दो चरणों में होगा। पहले चरण में गोष्ठी व दूसरे चरण में सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। इसकी शुरुआत अयोध्या से हो चुकी है।

सीडीओ ने बताया कि रामायण काॅन्क्लेव के अवसर पर होने वाले सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम रामकथा पर आधारित होंगे। कोविड-19 हेल्प डेस्क के लिए सीएमओ को तथा साफ-सफाई के लिए नपा ईओ को निर्देशित किया गया है। उन्होंने कहा कि आठ सितम्बर को कार्यक्रम है, लिहाजा उससे पहले इवेंट मैनेजर बहुउद्देश्यीय सभागार में आकर तैयारियों का जायजा लेंगे। कार्यक्रम में साधु-संत व विद्वानों को अधिक से अधिक आमंत्रित किया जाएगा। सुरक्षा, स्वच्छता व अन्य व्यवस्था पर चर्चा हुई। कॉन्क्लेव को लेकर हुई बैठक में सीआरओ विवेक श्रीवास्तव, एएसपी संजय कुमार, क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी डॉ सुभाषचन्द्र यादव के अलावा कमेटी के सदस्य शिवकुमार कौशिकेय थे।

-बिरहा, लोकगीत व लोक नृत्य का होगा आयोजन

सांस्कृतिक कार्यक्रम में गोपाल राय व बंटी वर्मा लोक गायन की प्रस्तुति देंगे। संजय कुमार एवं उनके साथी धोबिया नृत्य, ममता टण्डन व स्नेहा डे कथक नृत्य, विनम्र शुक्ल भजन व सखीचन्द राजभर व छविलाल पाल अपने साथियों संग बिरहा की प्रस्तुति देंगे। समूहन कला संस्थान की ओर से ”सुन लो स्वर पाषाण शिला के” (अहिल्या उद्धार) आधारित नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular