Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबलिया में 71 किलो गांजा के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

बलिया में 71 किलो गांजा के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

बलिया (हि.स.)। सुखपुरा पुलिस व एसओजी टीम ने संयुक्त रूप से मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस उनके कब्जे से 71 किलो गांजा, आधा दर्जन मोबाइल, दो तमंचे, चार जिन्दा कारतूस व दो कार बरामद किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बुधवार को पुलिस लाइन के मनोरंजन कक्ष में प्रेसवार्ता आयोजित कर गांजे की बड़ी बरामदगी की जानकारी देते हुए बताया कि सुखपुरा के प्रभारी निरीक्षक गगन राज सिंह व एसओजी प्रभारी राम सजन नागर ने चन्दन यादव पुत्र बुल्ली यादव निवासी दलजीत टोला थाना बैरिया, राजकुमार महतो पुत्र स्व. शिवजी महतो निवासी सीताबदियर घोरी टोला थाना बैरिया, आशीष कुमार सिंह पुत्र बरमेश्वर सिंह निवासी दलजीत टोला थाना बैरिया, आकाश वर्मा पुत्र प्रभुनाथ वर्मा निवासी निर्जापुर मानिक छपरा थाना बैरिया व सुनील सिंह पुत्र अशोक सिंह निवासी भवन टोला थाना बैरिया को मिढ्ढा के पास बसंतपुर मोड़ से बुधवार तड़के गिरफ्तार कर लिया।
उन्होंने कहा कि पकड़े गए पांचों तस्कर बोलेरो व बलेनो कार में सवार थे। इनके पास से चार बोरियों में 71 किलो गांजा आधा दर्जन मोबाइल, दो अवैध तमंचा व 315 बोर के चार जिन्दा कारतूस बरामद हुआ।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक गगन राज सिंह, एसआई राम सिंह, अनूप सिंह, वेद प्रकाश दूबे, शशि प्रताप सिंह, विजय कुमार राय, रोहित कुमार यादव, फौजदार यादव, शैलेन्द्र यादव, विरेन्द्र यादव व बलिराम तिवारी शामिल थे। 

RELATED ARTICLES

Most Popular