Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबलिया में सुरहा ताल पक्षी महोत्सव 10 से 12 दिसंबर तक

बलिया में सुरहा ताल पक्षी महोत्सव 10 से 12 दिसंबर तक

बलिया (हि.स.)। कहा जाता है कि जहां चाह वहां राह। इसे चरितार्थ कर दिखाया है जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने। प्रवासी साइबेरियन पक्षियों के लिए मशहूर और नैसर्गिक सौंदर्य से परिपूर्ण ऐतिहासिक सुरहा ताल को संवारने का जो उन्होंने बीड़ा उठाया था, वह ”स्वर्ग” के रूप में दिखने लगा है। बलिया जिला मुख्यालय से महज आठ किलोमीटर दूर बसंतपुर स्थित सुरहा ताल पर 10 से 12 दिसंबर तक सुरहा ताल पक्षी महोत्सव का आयोजन किया गया है। जिलाधिकारी ने शुक्रवार को सुरहा ताल पक्षी विहार के लोगो का अनावरण किया।

अनावरण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि सुरहा ताल के विकसित हो जाने से यहां के मछुआरा समुदाय के लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। इससे उनकी आय बढ़ेगी। साथ ही इस क्षेत्र के लोगों का विकास होगा। हम सबका प्रयास होना चाहिए कि हम मिलकर सुरहा ताल को सुरक्षित रखें जिससे कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने में मदद मिले। सुरहा के प्राकृतिक सौंदर्य से अभिभूत जिलाधिकारी ने कहा कि जिस प्रकार धरती पर अगर कहीं जन्नत है तो वह कश्मीर में है। उसी प्रकार जनपद में अगर कहीं स्वर्ग है तो वह सुरहा ताल है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि सभी लोग मिलकर आगे आएं और प्रगति के नए अवसर तलाशें, जिससे कि लोगों को रोजगार के अवसर मिल सकें।

जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने कहा कि यहां पर या 10 से लेकर 12 दिसंबर तक महोत्सव मनाया जाएगा। जिसमें अधिक से अधिक संख्या में बच्चे और उनके परिजन आएंगे। जो प्रकृति के मनोरम सौंदर्य को नजदीक से देखेंगे। सुरहा ताल अपने साइबेरियन पक्षियों के लिए जाना जाता है। यह ताल कई किलोमीटर में फैला हुआ है। जहां पर नौकायन का भी आनंद लिया जा सकता है। नौकायन करते समय सुरक्षा का पूरा ख्याल रखें। इसके लिए उन्होंने निर्देश दिया है कि मछुआरा समुदाय और नौकायन करने वाले लोगों को जिला आपदा प्रबंधन और रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाए।

पंकज

RELATED ARTICLES

Most Popular