Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबलिया में रक्षाबंधन का उल्लास, ब्रह्मकुमारी बहनों ने परिवहन मंत्री को बांधी...

बलिया में रक्षाबंधन का उल्लास, ब्रह्मकुमारी बहनों ने परिवहन मंत्री को बांधी राखी

बलिया (हि. स.)। जिले में रक्षाबंधन के पर्व पर गुरुवार को हर्षोल्लास का वातावरण रहा। बहनों ने बड़े प्यार से भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा। भाइयों ने भी इस पवित्र अवसर पर बहनों की रक्षा का संकल्प लिया।

जिले में अधिकांश क्षेत्रों में गुरुवार को ही रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। इसके लिए सुबह से ही राखी बंधवाने का सिलसिला शुरू हो गया था। जो शाम तक चलता रह। लोगों को राखी बंधवाने के लिए यहां-वहां आते-जाते देखा गया। मिठाई की दुकानों पर खूब भीड़ जुटी। चूंकि स्वतंत्रता दिवस भी करीब ही है। लिहाजा इस बार मिठाई पर तिरंगे का भी असर दिखा। मिठाइयों के रंगों में तिरंगे का खास स्थान रहा। बहनों ने राखी बांधने के साथ ही भाइयों का मुंह भी मीठा कराया। रक्षाबंधन का पर्व आम लोगों के साथ ही खास लोगों ने श्रद्धा से मनाया। नगर विधायक व प्रदेश सरकार में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह को उनके आवास पर जाकर ब्रह्मा कुमारी बीके उमा व अन्य ब्रह्माकुमारी बहनों ने राखी बांधी। इसके साथ ही दयाशंकर सिंह ने समस्त जिले वासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी।

पंकज

RELATED ARTICLES

Most Popular