Thursday, March 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबलिया में बूथ सशक्तिकरण अभियान को गति दे गए सुनील बंसल

बलिया में बूथ सशक्तिकरण अभियान को गति दे गए सुनील बंसल

बलिया (हि. स.)। भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने शनिवार को कार्यकर्ताओं में जोश भरा। वे बलिया लोकसभा क्षेत्र के बूथ सशक्तिकरण अभियान को गति देने के लिए पार्टी कार्यालय पर जिले से जुड़े छोटे-बड़े पदाधिकारियों, मंत्रियों सांसदों और विधायकों की बैठक को सम्बोधित करने आए थे।

शुक्रवार रात को ही जिले में पहुंचे सुनील बंसल ने शनिवार को बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। वन्देमातरम के गान के बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के लिए मंत्र दिया।

पार्टी सूत्रों के अनुसार सुनील बंसल में 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर अभी से जुट जाने का आह्वान किया। हर बूथ को जीतने की रणनीति पर चर्चा की। एक-कार्यकर्ता और पदाधिकारी से उसकी प्रगति पूछी। बैठक के बाद उन्होंने भाजपा कार्यालय परिसर में पौधरोपण किया।

इसके पहले सुनील बंसल ने संघ के वरिष्ठ स्वयं सेवक रहे स्व अमीर चंद की स्मृति में जीराबस्ती में निर्मित होने वाले सामुदायिक भवन का विधिवत शिलान्यास किया।

इस दौरान मंत्री दयाशंकर सिंह, दयाशंकर मिश्र दयालू, दिनेश प्रताप सिंह, सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, रविंदर कुशवाहा, राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, सकलदीप राजभर, क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह और जिलाध्यक्ष, सहजानन्द राय, पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी, आनंद स्वरूप शुक्ल आदि थे।

पंकज

RELATED ARTICLES

Most Popular