Saturday, March 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबलिया में बाढ़ से जलभराव वाले विद्यालयों को बंद किया गया

बलिया में बाढ़ से जलभराव वाले विद्यालयों को बंद किया गया

बलिया (हि. स.)। गंगा और घाघरा में जलस्तर बढ़ने से जिले की तहसीलों के सैकड़ों गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। बाढ़ प्रभावित गांवों के उन स्कूलों को बीएसए शिवनारायण सिंह ने बंद करने का आदेश दिया है, जिनमें जलभराव हो गया है।

जिले में बाढ़ से तेजी से हालात खराब हो रहे हैं। गंगा में जलस्तर बढ़ने से जहां बैरिया और सदर तहसील के गांवों में बाढ़ ने सैकड़ों परिवारों को बेघर होने पर मजबूर कर दिया है। वहीं, घाघरा के तटवर्ती इलाकों में भी हालात बिगड़ रहे हैं। दोनों नदियों से सटे इलाकों वाले कई परिषदीय विद्यालयों और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में जलभराव हो गया है। इससे शिक्षकों को विद्यालय आने और जाने में कठिनाई हो रही है। बुधवार को जारी अपने आदेश में कहा है कि जलभराव वाले विद्यालयों को बंद रखा जाए। साथ ही उन्होंने अभिलेखों को भी संभाल कर रखने के निर्देश दिए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular