– तैयारियां पूर्ण, तीन केंद्रों पर पहुंचायी गयी वैक्सीन की डोज
बलिया (हि. स.)। वैश्विक महामारी कोविड 19 से बचाव के लिए बलिया में वैक्सीन लगाए जाने का शुभारंभ शनिवार को होगा। पहले दिन तीन केंद्रों पर तीन सौ स्वास्थ्यकर्मियों को यह टीका लगाया जाएगा। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
कोरोना की वैक्सीन का इंतजार आखिर खत्म होने को है। जिले के वैक्सीन की 11 हजार 930 डोज आ चुकी है। जिसे सीएमओ कार्यालय में सुरक्षित रखा गया है।
जिला रोग प्रतिरक्षा प्रभारी डा. अशोक मिश्र ने बताया कि जिले में पहले दिन तीन सौ लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगायी जाएगी। इसमें चिकित्सक, स्टाफ नर्स व फार्मासिस्ट शामिल हैं। कोविड पोर्टल पर इन सभी का रजिस्ट्रेशन हुआ है। इन्हें सिकंदरपुर, रसड़ा व जिला मुख्यालय स्थित जिला महिला अस्पताल में बुलाया गया है। तीनों केंद्रों पर छह-छह लोगों की टीम तैनात की गयी है। एक टीम सौ लोगों को ही टीका लगाएगी। लिहाजा एक केंद्र पर एक दिन में सौ लोगों को ही टीका लगेगा। स्वास्थ्य सेवा से जुड़े लोगों के बाद फ्रंटलाइन वर्कर व 50 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को टीका लगेगा।
उन्होंने बताया कि वैक्सीन की डोज गुरूवार शाम को ही जिले में पहुंच गई थी। जिसे कोल्ड चेन मेंटेन कर रखा गया है। जेनरेटर की भी व्यवस्था की गई है। साथ ही सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है
बलिया में पहले दिन तीन सौ स्वास्थ्यकर्मियों को लगेगी वैक्सीन की पहली डोज
RELATED ARTICLES
